
बहुजन समाज पार्टी ने चर्च में तोड़फोड़ की कड़ी निंदा की
धार्मिक मतभेद पैदा करना भगवा बीग्रेड की नीति : जसवीर सिंह गढ़ी
बसपा सभी जातियों और धर्मों का सम्मान करती है
चंडीगढ 2 सिंतबर ( विश्ववार्ता) ,बहुजन समाज पार्टी ने तरनतारन जिले में चर्च की तोड़फोड़, महापुरुषों की मूर्तियों का अपमान, शरारती तत्वों द्वारा वाहनों को जलाने की कड़ी निंदा की। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि शरारती तत्वों द्वारा इस तरह की घटना पंजाब के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की एक गहरी साजिश हो सकती है। जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि पंजाब में भाईचारा पंजाबी जीवन का रंग है। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी हमेशा से लोगों के बीच में दरार पैदा करने की नीति पर चलती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस का समाज में जाती और धर्म के आदर पर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाई करवाने का लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर साहिब द्वारा बनाया गया संविधान सभी लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता देता है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि इस तरह की जघन्य घटनाओं को अंजाम देने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और कड़ी सजा दी जाए। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश प्रभारी अजीत सिंह भैनी व वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह लोंगियां मौजूद थे.























