
डेराबस्सी पुलिस को बडी कामयाबी, नाकेबंदी कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
चंडीगढ 2 सिंतबर ( विश्ववार्ता) पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी के दौरान दो आरोपियों के पास से चार किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
एएसआई कुलदीप चंद ने बताया कि पुलिस टीम ने बस स्टैंड के पास नाकाबंदी की हुई थी। जिस दौरान एक व्यक्ति नाके को देखकर पीछे मुडऩे लगा। शक के आधार पर जब उस व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक किलो 400 ग्राम अफीम बरामद हुई।आरोपी की पहचान विनोद कुमार निवासी गांव जोतराज, तहसील करवाली, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बीती रात नाकेबंदी के दौरान एक व्यक्ति के पास से 2 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद की हुई है। आरोपी की पहचान सुरेश चंद निवासी नगला, तहसील करवाली ,उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे यह अफीम कहां से लेकर आए थे और कहां सप्लाई करनी थी।





















