
चंडीगढ मे मानवता फिर हुई शर्मसार
मासूम फिर बनी अपनो का ही शिकार
चंडीगढ 1 सिंतबर ( विश्ववार्ता) चंडीगढ मे आज फिर मानवता शर्मसार हो गई जब एक मासूम फिर अपनों का ही शिकार हो गई।
चंडीगढ़ से सटे नया गांव में एक मामा ने अपनी ही भांजी से दुष्कर्म करके उसे गर्भवती कर दिया। आरोपी मामा के खिलाफ नया गांव थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। नया गांव थाना पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज करके आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पीडि़ता के माता-पिता मजदूरी करते हैं और सुबह काम पर निकल कर शाम को आते हैं। उनकी लगभग 11 साल की बेटी घर में अकेली रहती थी। पीडि़ता की मां ने बताया कि पड़ोस में उनका रिश्तेदार रहता है, जो बेटी का मामा लगता है। वह उनकी बच्ची के साथ इस दुष्कर्म किया करता था। पुलिस ने मौके पर पहुंच बयान दर्ज करके आरोपी मामा के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।























