
भारतीय पर्यटक की मौत के बाद पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इस्तीफा
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ 1 सिंतबर ( विश्ववार्ता) पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में 34 साल की गर्भवती भारतीय पर्यटक की एक से दूसरे अस्पताल ले जाते वक्त कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। अस्पताल में बेड उपलब्ध न होने की वजह से महिला को दूसरी जगह ले जाया जा रहा था जिस दौरान उसकी जान चली गई। इसके कुछ घंटे बाद ही पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री मार्टा टेमिडो ने इस्तीफा दे दिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई है। पुर्तगाल के अखबार डी नोटिसियस के मुताबिक अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, इमरजेंसी कार सर्विस को बंद करने और गर्भवती महिलाओं के लिए उचित स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के चलते टेमिडो को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। इसी वजह से उन्होंने अपना पद छोड़ने का फैसला किया।























