
Chandigarh: PGI में पहली बार हृदय की सफल रोबोटिक सर्जरी
PGI देश का पहला केंद्र है, जहां रोबोट असिस्टेड पीसीआई की गई- प्रोफेसर यश पाल शर्मा
चंडीगढ 1 सिंतबर ( विश्ववार्ता)पीजीआइ में पहली बार रोबोटिक सर्जरी की मदद से 47 साल के मरीज में स्टंट डाला गया। ये बायोडिग्रेडेबल स्कैफोल्ड स्टंट्स इंटरवेंशन से आर्टरी में इंप्लांट होकर ब्लाकेज खोलता है और दो से तीन वर्ष में पूरी तरह आर्टरी में ही घुल जाता है। इससे मरीज को सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि स्टंट लगे रहने से आर्टरी की कार्यक्षमता प्रभावित होने की समस्या इसमें बिल्कुल नहीं होती। यह जानकारी पीजीआइ के कार्डियोलाजी विभाग के हेड प्रोफेसर यश पाल शर्मा ने दी, जिन्होंने यह सर्जरी की। डा. यशपाल शर्मा ने बताया कि पीजीआइ के एडवांस कार्डियक सेंटर के कार्डियोलाजी विभाग ने देश में पहली ऐसी रोबोटिक सहायता प्राप्त पीसीआइ सर्जरी की है।






















