
दिव्यांग युवती को बंधक बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई
रिटायर्ड IAS की पत्नी और BJP की पूर्व नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार
चंडीगढ 31 अगस्त ( विश्ववार्ता) दिव्यांग युवती को बंधक बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. दिव्यांग युवती को बंधक बनाकर उनकी बेरहमी से पिटाई करने के मामले में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा की पूर्व नेता सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है. सीमा पात्रा रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से पूर्व आइएएस महेश्वर पात्रा की पत्नी हैं. सीमा पात्रा पर आईपीसी की धारा 323/325/346 और 374 लगाई गई है. वहीं, उनपर एससी-एसटी एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया है.























