
चंडीगढ़ में कोरोना का लगातार बढ रहा है प्रभाव
पिछले 24 घंटो मे आये इतने नये मामले
चंडीगढ 31 अगस्त ( विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में कोरोना का प्रभाव लगातार बढ रहा है। पिछले 24 घंटो मे कोरोना के 45 नए मरीज मिले। वहीं, स्वस्थ होने पर 39 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। चिंता की बात यह है कि एक दिन पहले मिले संक्रमित मरीजों की संख्या 19 थी जो 24 घंटे बाद बढक़र 46 हो गई। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 303 रह गई है। वहीं संक्रमण दर 3.01 प्रतिशत पर आ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1528 लोगों की जांच की, जिनमें से 15 पुरुष और 31 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं शहर के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर 19 व वेंटिलेटर पर तीन मरीज भर्ती हैं। बता दें कि अब तक शहर में कोरोना से 1181 मरीजों की मौत हो चुकी है।





















