
दप्पर टोल प्लाजा ने बढ़ाई दरें, आज रात 12 बजे से होंगी लागू
चंडीगढ 31 अगस्त ( विश्ववार्ता) अंबाला से चंडीगढ़ तक नेशनल हाईवे पर सफर करने के लिए जेब अधिक ढीली करनी होगी। दप्पर टोल प्लाजा पर से गुजरने पर अब आपको 10 से 15 प्रतिशत अधिक भुगतान करना होगा। नई दरें 31 अगस्त रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। अभी तक कार चालक अगर चंडीगढ़ से अंबाला जाता था तो उसे 40 रुपये फीस अदा करनी पड़ती थी पर अब एक तरफ के लिए 45 रुपये फीस अदा करनी पड़ेगी।





















