
भाजपा विधायकों ने दिल्ली विधानसभा परिसर में रात भर धरना प्रदर्शन
चंडीगढ 30 अगस्त ( विश्ववार्ता) सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए रात भर दिल्ली विधानसभा परिसर में धरना प्रदर्शन किया. आप विधायक महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठे. जबकि भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर के अंदर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं के पास धरना दिया धरने के दौरान आप विधायकों ने एलजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए गीत गाए और नारे लगाए. आप ने कहा, पीएम मोदी को एलजी द्वारा कथित भ्रष्टाचार के बारे में पता था, लेकिन फिर भी उन्होंने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया.






















