
हरियाणा मे बडी वारदात: राजमिस्त्री ने अपने ही मजदूर को उतारा मौत के घाट
राजमिस्त्री को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी
चंडीगढ 30 अगस्त ( विश्ववार्ता) पानीपत के जैरासी गांव में एक राजमिस्त्री ने मजदूर के गले में कस्सी मारकर हत्या कर दी है। इस मामले का पता चलते ही पुलिस फॉरेंसिंग टीम के साथ मौके पर पहुंची। परन्तु राजमिस्त्री पहले ही फरार हो गया था।
पुलिस ने मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया और मामले की जांच की जा रही हैं। पुलिस ने मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया और मामले की जांच की जा रही हैं। राजमिस्त्री को पकडऩे का प्रयास किया जा रहा है।






















