
चंडीगढ़ के अस्पतालों में आज स्वास्थ्य सेवाएं गड़बड़ाई
स्वास्थ्य कर्मचारी बैठे हड़ताल पर, अस्पतालों में सफाई व्यवस्था ठप
चंडीगढ़, 29 अगस्त (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के अस्पतालों में आज स्वास्थ्य सेवाएं गड़बड़ा गई हैं। चंडीगढ़ में वेतन और बकाया पीएफ की मांग को लेकर आज स्वास्थ विभाग के कांट्रेक्ट कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। इस कारण कर्मचारियों के प्रदर्शन से अस्पतालों में ऑपरेशन, वार्ड आदि में सफाई का काम, मरीजों के लिए भोजन का काम आदि प्रभावित हो रहा है।
कॉन्ट्रैक्टर कर्मचारी यूनियन के प्रधान संता सिंह ने कहा कि उन्हें जुलाई माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। वहीं ठेकेदार ने छह महीने का पीएफ भी अब तक जमा नहीं कराया है। उन्होने बताया कि अस्पताल के ठेके पर काम कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वेतन महीने की 20 तारीख के बाद आ रहा है।























