
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पंजाब के कानून मंत्री और DGP को दी धमकी
पोस्ट में कही यह बात
चंडीगढ़, 29 अगस्त (विश्ववार्ता) कनाडा में रहने वाले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पंजाब पुलिस को धमकी दी है। गोल्डी ने कहा कि बठिंडा जेल में हमारे भाइयों सर्ज संधू, बॉबी मल्होत्रा और जागरोशन हुंदल को परेशान किया जा रहा है। इसके साथ ही पोस्ट में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और जेल मंत्री हरजोत बैंस से भी अनुरोध किया है कि वे अपनी ड्यूटी करते हुए जेल उपाधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करें. साथ ही यह धमकी भी दी गई है कि इसे नहीं रोका गया तो मूसेवाला हत्या जैसी बड़ी घटना को अंजाम देना पड़ेगा. गोल्डी ने सोशल मीडिया के जरिए यह धमकी दी है।
पोस्ट में कही यह बात
सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रही है उसमें लिखा है ,’ आज मैं आपको सभी को यह बताना चाहता हूं कि बठिंडा जेल में बंद हमारे भाईयों बॉबी मल्होत्रा, सारज संधू और जगरोशन हुंदल को डिप्टी इंद्रजीत काहलों तंग कर रहा है। वह हमारे भाईयों से पैसे मांगता है। उसने बिना किसी वजह इनसे मारपीट की है। मैं पंजाब सरकार और जेल मंत्री हरजोत बैंस से मांग करता हूं कि हमारे भाईयों की जेल बदली जाए। डिप्टी काहलों पर बनती कार्रवाई की जाए। अगर हमारे भाईयों का कोई नुकसान हुआ तो उसकी जिम्मेदारी जेल पुलिस की होगी।’























