
चंडीगढ एयरपोर्ट से अब पंचकूला के लिए एयरपोर्ट शटल बस दौडेगी
आज से होगी शुरूआत
चंडीगढ़, 8 अप्रैल (विश्ववार्ता) सीटीयू इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पंचकूला के लिए शटल बस सेवा की अनूठी पहल आज से शुरू करने जा रहा है। परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने बताया कि शटल बस सेवा शुरू करने का मकसद चंडीगढ़, मोहाली के बाद पंचकूला और हवाई अड्डे के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करना और यात्रियों के लिए समय पर सेवा प्रदान करना है। एयरपोर्ट पर उतरने वाली हर फ्लाइट के समय बाहर बस सर्विस उपलब्ध रहेगी।
जानकारी के लिए बतां दे कि चंडीगढ़ के आईएसबीटी-43 और 17 के लिए ये सेवा पहले से ही चल रही है। पंचकूला की तरफ से इसकी मांग की गई थी। परिवहन विभाग आज से इस सेवा को शुरू करेगा।























