
देहरादून में एक ही परिवार के 5 लोगो की गला काटकर हत्या से ईलाके मे मची सनसनी
मां-पत्नी समेत 3 बच्चों की निर्मम हत्या इलाके मे डर व खौफ का माहौल
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार , पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 8 अप्रैल (विश्ववार्ता) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से हत्या की एक सनसनीखेज की बडी घटना सामने आ रही है डोईवाला क्षेत्र के रानीपोखरी में आज उस समय सनसनी मच गई जब एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जो देखा उससे पुलिस भी सन्न रह गई। कमरे से लेकर किचन तक खून ही खून था मृतकों में हत्यारोपी की मां, उसकी पत्नी और तीन बच्चियां शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक साथ पांच हत्याओं से पूरे क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल की है। हालांकि अभी तक यह बात सामने नहीं आई है कि उसने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।






















