

जस्टिस यूयू ललित का सीजेआई के तौर पर आज पहला कार्य दिवस
चंडीगढ़, 8 अप्रैल (विश्ववार्ता) देश के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस यूयू ललित पद सँभालते ही एक्शन में आ गए हैं। चीफ जस्टिस के रूप में अपने पहले दिन आज सुनवाई के लिए उन्होंने 900 से अधिक याचिकाओं को सूचीबद्ध करके एक प्रभावशाली प्रदर्शन निर्धारित किया है। इन याचिकाओं में कर्नाटक हिजाब विवाद, केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की जमानत, गौतम नवलखा समेत कई मामले शामिल हैं।























