
हरियाणा में रोटावेटर से कटकर हुई 7 साल के मासूम की मौत
चंडीगढ़, 29 अगस्त (विश्ववार्ता) हरियाणा के सोनीपत जिले के एक कॉलेज मुरथल में रोटावेटर से कटकर सात साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा मैदान में घास साफ करते समय हुआ।
बता दें कि ट्रैक्टर चला रहे कॉलेज के कर्मचारी ने गांव के बच्चे को रोटावेटर पर वजन डालने के लिए पीछे बैठाया था। जिससे वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। इस दुखद हादसे के बाद ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को रखकर धरने पर बैठ गए हैं। गुस्साए लोगों ने बाइक में भी आग लगा दी।





















