
ट्रांसपोर्टेशन घोटाला मामला:
भारत भूषण आशु को आज विजिलेंस टीम करेगी कोर्ट में पेश
विजिलेंस टीम और रिमांड बढाने की कर सकती है मांग
आज हो रहा है 2 दिनो का रिमांड समाप्त
चंडीगढ़, 29 अगस्त (विश्ववार्ता) ट्रांसपोर्टेशन घोटाले मामले में रिमांड पर चल रहे पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस ने लुधियाना कोर्ट से आशु का 2 दिनों का रिमांड हासिल किया था ताकि घोटाले की पूरी तरह से जांच की जा सके। आज 2 दिनों का आशु का रिमांड समाप्त हो रहा है। रिमांड खत्म होने के बाद आशु को आज फिर विजिलेंस टीम कोर्ट में पेश करेगी, विजिलेंस टीम पूर्व मंत्री आशु का और रिमांड बढाने की मांग करेगी।






















