आज दो दिवसीय दौरे पर त्रिपुरा जाएंगे नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिवसीय दौरे पर आज त्रिपुरा जाएंगे।भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि 28 से 29 अगस्त को अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान नड्डा आधा दर्जन से अधिक बैठकें करेंगे। इस दौरान नड्डा त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद मुख्यालय में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह अगरतला से 20 किलोमीटर दूर खुमलुंग में है।






















