
बिलकिस बानो दुष्कर्म मामले मे आरोपियों की रिहाई के खिलाफ चंडीगढ़ मे आज होगा जोरदार प्रदर्शन
चंडीगढ़, 27 अगस्त (विश्ववार्ता) सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो के सामूहिक दुष्कर्म और कई हत्याओं के दोषी 11 लोगों की रिहाई के खिलाफ चंडीगढ़ में सिविल सोसाइटी चंडीगढ़ दोषियों की रिहाई के खिलाफ सेक्टर 17 प्लाजा में आज जोरदार प्रदर्शन करेगा। शाम को 4 से 7 बजे तक यह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
सिविल सोसाइटी ने कहा है कि एक पांच महीने की गर्भवती महिला और उसकी मां के साथ कई बार दुष्कर्म की घिनौनी वारदात करने वाले दोषियों को रिहा करना गलत है।
बतां दे कि सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो के सामूहिक दुष्कर्म और कई हत्याओं के दोषी 11 लोगों की रिहाई को चुनौती देने वाली याचिका पर गुरुवार को गुजरात सरकार से जवाब मांगा। जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस विक्रम नाथ के साथ प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन. वी. रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि सवाल यह है कि क्या दोषियों को छूट दी जा सकती थी और क्या यह कानून के मापदंडों के भीतर था?























