वीवो प्रो कबड्डी लीग सीजन-9 का 7 अक्टूबर, 2022 से होगा आगाज
• वीवो प्रो कबड्डी लीग स्टेडियम में अपने फैंस का स्वागत करने को उत्सुक
• मशाल स्पोर्ट्स ने इस साल 5-6 अगस्त को मुंबई में किया था प्लेयर्स ऑक्शन का सफल आयोजन
मुंबई, 26 अगस्त, वीवो प्रो कबड्डी लीग के आयोजक-मशाल स्पोर्ट्स ने सीजन-9 की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस साल लीग 7 अक्टूबर से शुरू होगी और मध्य दिसंबर तक चलेगी। लीग चरण के तहत मैचों का आयोजन बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में किया जाएगा।
वीवो पीकेएल सीजन-9 के आगाज के तारीख की घोषणा करते हुए हेड- स्पोर्ट्स लीग्स, मशाल स्पोर्ट्स एवं पीकेएल के लीग कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कहा, “मशाल स्पोर्ट्स ने कबड्डी जैसे स्वदेशी खेल को फैंस की समकालीन और आने वाली पीढ़ियों की दुनिया में शामिल करने की दृष्टि से वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की यात्रा शुरू की थी। हमने इस दिशा में प्रभावशाली सफलता हासिल की है। और यह प्रक्रिया सतत जारी है। हमने इस साल की शुरुआत में वीवो पीकेएल सीजन-8 का आयोजन एक व्यापक बायो-बबल में करते हुए इस बात को साबित किया था। अब, हम वीवो पीकेएल सीजन-9 को लेकर और भी अधिक उत्साहित हैं क्योंकि हमारे फैंस बेंगलुरू, पुणे और हैदराबाद के स्टेडियमों में आकर अपनी पसंदीदा टीमों और सितारों के खेल के रोमांचक एक्शन का अनुभव कर सकेंगे। “
वीवो पीकेएल सीजन-9 से जुड़ी और अधिक जानकारी तथा शेड्यूल आने वाले हफ्तों में जारी किया जाएगा।
वीवो प्रो कबड्डी लीग के सभी लाइव अपडेट्स के लिए
www.prokabaddi.com पर लॉग ऑन करें, आधिकारिक प्रो कबड्डी ऐप डाउनलोड करें या इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर @prokabaddi को फॉलो करें।