
इस वक्त की बडी खबर
कांग्रेस को लगा बडा झटका
गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी कांग्रेस
चंडीगढ़, 26 अगस्त (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि कांग्रेस को बडा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. गुलाम नबी आजाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से लेकर सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. आजाद ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को 5 पन्नों का इस्तीफा भेजा है.बता दें कि गुलाम नबी आजाद पूर्व में यूपीए सरकार में कई पदों पर रह चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार के पहले कार्यकाल में उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री थे और 27 अक्टूबर 2005 तक इस पद पर रहे इसके बाद वो जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री बन गए।























