दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज, हंगामे के आसार
चंडीगढ़, 26 अगस्त (विश्ववार्ता) दिल्ली विधानसभा का 26 अगस्त को एक दिन का विशेष विधान सत्र बुलाया गया है, जानकारी के मुताबिक सत्र में दिल्ली सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की जाएगी. साथ ही सदन में इस बात पर भी चिंता व्यक्त की जाएगी कि पिछले कुछ दिनों से कुछ कथित ताकतें दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे विकास के कामों के खिलाफ माहौल तैयार कर रहीं हैं.























