
चंडीगढ़ के गवर्नमेंट स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय हुआ बडा धमाका
कई कर्मचारी झुलसे
चंडीगढ़, 25 अगस्त (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के गवर्नमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 में आज सुबह धमाका हुआ है। मिड-डे मील बनाते समय हेड कुक रुप राम को कुकर फटने की आशंका हुई तो उन्होंने दूसरों को बचाने के लिए किचन से कुकर हटाने की कोशिश की। इसी दौरान कुकर फट गया। हादसे में हेड कुक का चेहरा पूरी तरह झुलस गया है। गनीमत है कि कुक की आंखें सुरक्षित हैं। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गवर्नमेंट मल्टी स्पेशएलिस्ट हॉस्पिटल सेक्टर-16 में भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी भी मौके का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं।























