
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामला:
सिद्धू के माता-पिता न्याय की मांग को लेकर आज निकालेगें कैंडल मार्च
चंडीगढ़, 25 अगस्त (विश्ववार्ता) दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर आज मानसा में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। जिसका नेतृत्व मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर करेंगी। मूसेवाला के पिता ने सिद्धू के शुभचिंतकों से कहा है कि कैंडल मार्च बाहरी अनाज मंडी से शाम चार बजे के बाद शुरू होगा. वह स्थान जहां सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार किया गया था। यह मार्च मूसेवाला की ‘लास्ट राइड’ तक ले जाएगा।
आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में सरकार की कार्रवाई से सिद्धू के माता-पिता संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि शूटरों को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन साजिशकर्ता बाहर हैं। मुसेवाला की सुरक्षा में कटौती करने वाले अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही उसने अपनी गलती स्वीकार की। इस मामले में लॉरेंस और गोल्डी के कई सहयोगी शामिल हैं, जिनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे वे न्याय के लिए सडक़ों पर उतरने को मजबूर हैं।























