
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2022 प्रतिभागी छात्रों को आज करेगें संबोधित
चंडीगढ़, 25 अगस्त (विश्ववार्ता) पीएम मोदी स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2022 के फाइनल में भाग लेने वाले छात्रों को रात 8 बजे संबोधित करेंगे।हैकाथॉन एक राष्ट्रव्यापी पहल है जिसके तहत लोगों को उनके दैनिक जीवन में पेश आ रही समस्याओं का समाधान तलाशने के लिये छात्रों को प्लेटफार्म प्रदान किया जाता है और इसके माध्यम से नवाचार की संस्कृति का पोषण किया जाता है।





















