
नोएडा में आज सुपरटेक के ट्विन टॉवर को गिराने की होगी रिहर्सल
चंडीगढ़, 25 अगस्त (विश्ववार्ता) नोएडा में सुपरटेक के ट्विन टॉवर को गिराने की रिहर्सल होगी। इस दौरान ट्रैफिक बंद रहेगा। वहीं आज ब्लास्ट की रिहर्सल की जाएगी. अगर बारिश और दूसरी तरह की कोई अड़चन नहीं आई तो 28 अगस्त को ही टावर को गिराया जा सकता है. लेकिन ब्लास्ट और रिहर्सल वाले दिन 6-6 घंटे बंद रहेगा. प्लान के मुताबिक ट्विन टावर के 15 किमी के दायरे में 6 घंटे के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और सभी सर्विस रोड पूरी तरह से बंद कर दिए जाएंगे. हालांकि हालात से निपटने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान भी बनाया है.






















