
अनुसूचित जाति के पीड़ित लोगों को समय पर न्याय दिलाने के लिये प्रतिबद्ध है आयोग: विजय सांपला
चंडीगढ़, 25 अगस्त (विश्ववार्ता) राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा कि अनुसूचित जाति के पीड़ित लोगों को समय पर न्याय दिलाने के लिये आयोग प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि समाज में अनुसूचित जाति के लोगों पर होने वाले अत्याचारों के बारे में शिकायत उपयुक्त मंच पर नहीं पहुंच पाती है, इसलिये सामाजिक संगठनों को अपनी महती भूमिका निभानी चाहिए. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों के प्रति जो भेदभाव करने की मानसिक धारणा बनी हुई है उसे दूर करने के लिये वर्तमान समय में सामाजिक समरसता की नितान्त आवश्यकता है.
सांपला ने कहा कि समाज में अनुसूचित जाति के लोगों पर होने वाले अत्याचारों के बारे में शिकायत उपयुक्त मंच पर नहीं पहुंच पाती है, इसलिए सामाजिक संगठनों को अपनी महती भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों के प्रति जो भेदभाव करने की मानसिक धारणा बनी हुई है, उसे दूर करने के लिए वर्तमान समय में सामाजिक समरसता की नितान्त आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया के माध्यम से घटनाओं के बारे में आयोग को मालूम हो रहा है जिस पर आयोग द्वारा स्वप्रेरणा के आधार पर 95 प्रतिशत घटनाओं पर एक्शन लिया जा चुका है। उन्होंने सामाजिक संगठनों से अपेक्षा की है कि वे समाज में हो रही घटनाओं के बारे में लिखित में आयोग को अवगत कराये, जिससे संबंधित के विरुद्ध शत प्रतिशत आवश्यक कार्यवाही करवायी जा सकें।





















