
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया मोहाली में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन
चंडीगढ़, 24 अगस्त (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब के मोहाली जिले मे पहुंचकर होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ के प्रशासक बीएल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर का जायजा लिया। बतां दे कि 660 करोड़ की लागत से अस्पताल का निर्माण किया गया है। 300 बेड की क्षमता वाला यह हॉस्पिटल कैंसर के इलाज से जुड़ी मॉडर्न सुविधाओं से लैस होगा।























