
पंजाब के लुधियाना जिले मे इस दवा विक्रेता कंपनी पर इनकम टैक्स की बडी रेड
छापेमारी से मचा हडकंप
चंडीगढ़, 24 अगस्त (विश्ववार्ता) बडी खबर पंजाब के लुधियाना जिले से आ रही है जहां बड़ी दवा विक्रेता कंपनी जिसे पूरे पंजाब में दवाईयों की सप्लाई होती है कि गुरमेल मेडिकल हाल के विभिन्न दुकानों और ऑफिसों में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से छापामारी की जा रही है। इस टीम के साथ बड़े पैमाने पर सीआरपीएफ की टुकड़ी भी साथ में मौजूद है। जानकारी मुताबिक यह कार्रवाई आज सुबह 9 बजे से आरंभ की गई है। इस पूरी के दौरान पिंडी स्ट्रीट में अफरातफरी का माहौल खड़ा हो गया है। इनकम टैक्स ने गुरमेल मेडिकल की यहां की बिल्डिंग को सील कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की 40-50 गाडिय़ां यहां पहुंची हुई है।























