
पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाले के परिवार की ओर से कल निकला जाएगा कैंडल मार्च
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
चंडीगढ़, 24 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ ‘सिद्धू मूसेवाला’ की हत्या के करीब तीन महीने बीत चुके हैं। इसके बावजूद हत्याकांड के असली अपराधी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। सिद्धू मूसेवाले को न्याय दिलाने के लिए उनके परिवार की ओर से कल शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकला जाएगा। सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिये एक पोस्ट जारी कर के दी गई। पोस्ट में लिखा गया, हमारे भाई सिद्धू मुसेवाले को न्याय दिलाने के लिए 25 अगस्त को शाम 4 बजे मनसा से गांव जवाहरके (अंतिम सवारी) तक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला जा रहा है।























