टीम इंडिया को एशिया कप से पहले लगा झटका
हेड कोच राहुल द्रविड़ हुए कोरोना संक्रमित
चंडीगढ़, 23 अगस्त (विश्ववार्ता) 27 अगस्त से यूएई में शुरू होने जा रहे एशिया कप से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। भारत एशिया कप में 28 अगस्त को अपने शुरुआती मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगा। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ एशिया कप 2022 के लिए टीम के यूएई जाने से पहले नियमित परीक्षण में कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।