
भाजपा नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के बाद बहन का बड़ा बयान आया सामने
चंडीगढ़, 23 अगस्त (विश्ववार्ता) भाजपा नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की आज गोवा में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। अब सोनाली की बहन ने एक बड़ा बयान दिया है। जानकार सूत्रो से पता चला है कि सोनाली की बहन ने कहा कि परसों ही बात हुई थी। वह बिल्कुल ठीक थी और अपने फार्म हाउस पर थी, लेकिन मां से बात करते हुए उसने कहा कि उसे अपना शरीर ठीक नहीं लग रहा। जैसे किसी ने कुछ कराया हो। कुछ गड़बड़ लग रही है। कल ही शाम को भी मां से सोनाली की इसी टॉपिक पर बात हुई। तब भी उसने कहा कि कोई साजिश रची जा रही है। सुबह मैसेज आया कि उसकी दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई।























