
होशियारपुर-गढ़शंकर रोड पर दर्दनाक हादसा, 4 लोगो की मौत
चंडीगढ, 22 अगस्त (विश्ववार्ता) होशियारपुर-गढ़शंकर रोड पर दर्दनाक हादसे मे चार वर्षीय मासूम बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सैला खुर्द के पास एक कार कैंटर से टकरा गई। जानकारी के अनुसार दसूहा निवासी अमनदीप सिंह की पत्नी जगजीत कौर (41) अपनी छोटी बेटी किरणजोत कौर (5) के साथ अपनी मां गुरदीप कौर (70) पत्नी हरनौनिहाल सिंह को पैतृक गांव चक होलगर (श्री आनंदपुर साहिब) छोडऩे जा रही थी। जगजीत कौर जगतजोति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दसूहा में डीपी थी। इस घटना की सूचना मिलते ही माहिलपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं परिवार में मातम का माहौल है।























