
पंजाब के लुधियाना में लापता मासूम 7 वर्षीय सहजप्रीत का शव नहर मे मिला
माता पिता का रो रोकर बुरा हाल
अपना ही निकला दुश्मन सहजप्रीत को डुबोकर मारा
चंडीगढ, 22 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना में दो दिन से लापता सात वर्षीय सहजप्रीत का शव सुबह गिल नहर में मिली। ताया स्वर्ण सिंह ने ही उसे धक्का देकर नहर में गिराया और डुबोकर मार दिया। सहजप्रीत के कत्ल की वजह परिवार की आपसी फूट रही। बच्चे की बॉडी मिलते ही पुलिस उसे गिल नहर से निकलवाने में जुट गई। आरोपी ताया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सात साल का सहजप्रीत दो दिन पहले ताया स्वर्ण सिंह के साथ जालंधर बाइपास पर फल लेने गया मगर वापस नहीं लौटा। पुलिस शुरू से ही इस मामले को संदिग्ध मान कर चल रही थी इसलिए बच्चे के ताया स्वर्ण सिंह को हिरासत में ले लिया। दो दिन से उससे पूछताछ चल रही थी। शुरू में स्वर्ण सिंह इस बात पर अड़ा रहा कि सहजप्रीत कहां गया। उसे नहीं पता लेकिन पूछताछ के लंबा खिंचने पर वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। स्वर्ण सिंह की निशानदेही पर रविवार को गिल नहर से सहजप्रीत की बॉडी बरामद कर ली गई।























