

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा अपनी मांगों को लेकर आज जंतर मंतर पर किसान महापंचायत का एलान
टिकरी बॉर्डर समेत सभी सीमावर्ती इलाकों में पुलिस को अलर्ट
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित दूसरे राज्यों के किसान भी रवाना
पढिये कौन सी है प्रमुख मांगें
चंडीगढ, 22 अगस्त (विश्ववार्ता) संयुक्त किसान मोर्चा ने अपनी मांगों के समर्थन में आज जंतर मंतर पर किसान महापंचायत का एलान किया है। इसमें शामिल होने के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, बिहार सहित दूसरे राज्यों के किसान भी रवाना हो चुके हैं। टिकरी बॉर्डर समेत सभी सीमावर्ती इलाकों में पुलिस को अलर्ट कर दियदूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने महापंचायत में शामिल होने जा रहे किसान नेता राकेश टिकैत को हिरासत में ले लिया है. राकेश टिकैत को दिल्ली के मधु विहार थाने में रखा गया है.
पड़ोसी राज्यों से भी हजारों की संख्या में किसानों के पहुंचने के बाद शाम तक भी सिलसिला जारी रहा। एसकेएम (अराजनैतिक) के मुताबिक महापंचायत में शामिल होने से किसानों को जहां रोका जाएगा, वहीं महापंचायत करेंगे।
पढिये कौन सी है प्रमुख मांगें
. लखीमपुर खीरी नरसंहार के पीडि़त किसान परिवारों को इंसाफ, जेलों में बंद किसानों की रिहाई और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी
. स्वामीनाथन आयोग के सी2+50 प्रतिशत फॉर्मूले के अनुसार एमएसपी की गारंटी का कानून
. देश के सभी किसानों को कर्जमुक्त करने
. बिजली बिल 2022 को रद्द करने
. गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने और बकाया राशि का तत्काल भुगतान
. विश्व व्यापार संगठन से बाहर आए और सभी मुक्त व्यापार समझौते रद्द करने
. किसान आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं
.प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के बकाया मुआवजे का तत्काल भुगतान
. अग्निपथ योजना की वापसी






















