
चंडीगढ मे भांजी को चाकूओं से गोदकर हत्या करने वाला मामा अभी भी फरार
चंडीगढ, 21 अगस्त (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में शनिवार को 22 वर्षीय भांजी की हत्या करने वाला मामा सतबीर सिंह अभी भी फरार बताया जा रहा है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने हत्या का यह मामला दर्ज किया था। थाना एसएचओ ने बताया कि मामले में आरोपी की धरपकड़ लगातार चल रही है। अंजलि पंजाब यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट थी और पत्राचार से ग्रेजुएशन कर रही थी। उसके गले में दो बार चाकू से हमला करके उसका मामा भाग निकला था। मिली जानकारी के मुताबिक, सतबीर ने वर्ष 2007 में अपनी पत्नी और सास की भी हत्या कर दी थी।






















