
पीएम मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था हुई कडी
स्नाइपर कमांडो ने संभाला मोर्चा
चंडीगढ, 21 अगस्त (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को न्यू चंडीगढ़ में कैंसर अस्पताल का शुभारंभ करने आ रहे हैं। जिसे लेकर मोहाली, चंडीगढ में सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गई है। वही न्यू चंडीगढ़ में स्नाइपर कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया है। जगह जगह संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कडी कर दी गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत भी करवा दी गई। लोगों को भी सावधान किया जा रहा है कि यदि उन्हें संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























