
आज चंडीगढ, मोहाली मे शिक्षा विभाग द्वारा 4161 पदों के लिए परीक्षा
सभी परीक्षा केन्द्रों पर जैमर लगाए हैं: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस
चंडीगढ, 21 अगस्त (विश्ववार्ता) आज पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 4161 पदों के लिए भर्ती परीक्षा करवाई जा रही है। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सामाजिक शिक्षा एवं पंजाबी विषय के लिए परीक्षा आज चंडीगढ़ और मोहाली स्थित 83 परीक्षा केन्द्रों में करवाई जा रही है। इन केन्द्रों में परीक्षा सम्बन्धी सभी तैयारियाँ मुकम्मल कर ली गई हैं। सामाजिक शिक्षा विषय की परीक्षा सुबह के समय 48 केन्द्रों में ली जायेगी जबकि पंजाबी विषय के लिए परीक्षा बाद दोपहर 35 केन्द्रों में ली जायेगी।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर जैमर लगाए हैं. निगरानी और उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन और अन्य गैजेट्स ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है. उन्होंने बताया कि परीक्षा सम्बन्धी सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जायेगी और बायोमीट्रिक विधि का भी प्रयोग किया जायेगा. उन्होंने एक ही शहर में भर्ती परीक्षा करवाने के कारणों संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि इससे भर्ती परीक्षा की निगरानी सही तरीके से हो सकेगी और किसी किस्म की तकनीकी दिक्कत पेश आने पर उसे बिना समय गवाए दुरुस्त किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि इस सारी प्रक्रिया का मकसद सिर्फ यह यकीनी बनाना है कि कोई भी काबिल उम्मीदवार पीछे न रह जाए.






















