
केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुए रवाना
नई दिल्लीः 21 अगस्त (विश्ववार्ता)केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शनिवार को ऑस्ट्रेलिया की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। अपनी यात्रा के दौरान वह भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मजबूत करने और शिक्षा तथा कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग के उपायों पर बातचीत करेंगे। अपने दौरे के दौरान वह भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के शिक्षा क्षेत्र में सुधार को लेकर उठाए गए कदमों से भारत-ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय संबंधों में नया उत्साह पैदा हुआ है। दोनों पक्ष ज्ञान अर्थव्यवस्था को आपसी सहयोग के जरिए मजबूती देकर एक नया अवसर पैदा करना चाहते है।























