
PGI में महिला वर्करों ने समस्याओं के समाधान के लिए किया यूनियन का गठन
चंडीगढ, 21 अगस्त (विश्ववार्ता) पीजीआई में काम करने वाली महिला कोंट्रेक्ट वर्करों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए यूनियन का गठन किया। इस मौक़े पर पीजीआई में काम करने वाली महिला कर्मियों ने अपनी समस्याएँ सभी से साँझा की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को कई प्रकार की यातनाएँ झेलनी पड़ रही हैं जिनमें कुछ अधिकारियों द्वारा योन शोषण की शिकायतें भी सामने आई हैं। महिलाओं को सालों साल रिलीवर पोस्ट पर रखा जाता है जबकि बिना सिनीयोरिटी के कुछ अन्य व्यक्तियों को पक्का कर दिया जाता है।
यूनियन ने इन सभी माँगो को मजबूती के साथ प्रशासन के सामने उठाने का फ़ैसला किया। हर महीने के दूसरे शनिवार को जनरल मीटिंग की जाएगी। वर्करों की माँगों का माँग पत्र जल्द ही प्रशासन के पास भेजा जाएगा। माँगे न माने जाने पर संघर्ष का बिगुल बजाया जाएगा।





















