c
चंडीगढ मे बडी वारदात, लडकी की चाकूओं से गोदकर हत्या
चंडीगढ, 20 अगस्त (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ सेक्टर-41 में 22 वर्षीय लड़की को उसके मामा ने अवैध सबंधों के शक में चाकुओं से गोदकर हत्या की गई। लड़की के पिता की मौत हो चुकी है और वह अपनी मां और भाई के साथ सेक्टर-41 में गवर्नमेंट क्वार्टर में रहती थी। मृतका की पहचान 22 वर्षीय अंजलि के रुप में हुई है। थाना पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपी की पहचान झज्जर के सतबीर के रुप में हुई है। वहीं अंजलि पंजाब युनिवर्सिटी की स्टूडेंट थी। लड़की यहां रहकर पढ़ाई करती थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी मामा फरार है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने वर्ष 2007 में अपनी पत्नी का भी कत्ल कर दिया था।






















