
राजीव गांधी की जयंती पर पंजाब कांग्रेस भवन मे कांग्रेस लीडरों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
चंडीगढ, 20 अगस्त (विश्ववार्ता) पूर्व प्रधानमंत्री व दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी की आज 78वीं जयंती पर पंजाब कांग्रेस भवन में भी श्रद्धांजलि दी गई। पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडि़ंग सहित कांग्रेस वर्करों ने राजीव गांधी को याद कर उन्हें नमन किया।
बता दें कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त को हुआ था। उनका विवाह एन्टोनिया माईनो से हुआ जो उस समय इटली की नागरिक थी। विवाहोपरान्त उनकी पत्नी ने नाम बदलकर सोनिया गांधी कर लिया। कहा जाता है कि राजीव गांधी से उनकी मुलाकात तब हुई जब राजीव कैम्ब्रिज में पढऩे गये थे। उनकी शादी 1968 में हुई जिसके बाद वे भारत में रहने लगी। राजीव व सोनिया(एंटोनिया माइनो) की दो बच्चे हैं, पुत्र राहुल गांधी का जन्म 1970 और पुत्री प्रियंका गांधी का जन्म 1972 में हुआ।





















