
इस प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने से पटियाला शहर निवासियों को 24 घंटे नहरी पानी की सप्लाई मिलेगी। यह पानी ज़रूरी खनिज पदार्थों के साथ भरपूर होता है। इसके इलावा शहर में पानी की सप्लाई के प्रेशर में भी सुधार आऐगा जिस कारण लोगों को सबमरसीबल पंपों और आर. ओ. पर खर्चा करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
स्थानीय निकाय मंत्री ने आगे बताया कि इस प्रोजैक्ट के अधीन पानी की सप्लाई के लिए नहरी पानी का प्रयोग किया जायेगा, जिससे भूजल की बचत होगी और यह भूजल को और गहरा जाने से रोकने में मददगार साबित होगा। उन्होंने और जानकारी देते हुये बताया कि निर्विघ्न पानी की सप्लाई होने के कारण घर में स्टोरेज टैंकियां बनाने की ज़रूरत नहीं होगी और गंदे पानी की मिक्सिंग की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रोजैक्ट के अधीन पटियाला में एक लाख पानी के कुनैकशन दिए जाएंगे और पटियाला के पाँच लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
—





















