राजू श्रीवास्तव के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर नहीं
राजू श्रीवास्तव का ब्रेन डेड, हालत बेहद नाजुक
बस दुआओं का सहारा
चंडीगढ, 19 अगस्त (विश्ववार्ता) पिछले 8 दिन से दिल्ली एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी हालत एक बार फिर बिगड़ गई है और डॉक्टर्स ने उन्हें ब्रैंड डैड घोषित कर दिया है। डॉक्टर का कहना है कि राजू का दिल भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। दावा यहां तक किया जा रहा है कि डॉक्टर्स ने राजू के परिवार को जवाब दे दिया है। 58 साल के राजू श्रीवास्तव के शरीर के ऊपरी हिस्से में ऑक्सीजन नहीं पहुंच रही है, जिसकी वजह से वह काला पड़ गया है। हालांकि, उनके शरीर का निचला हिस्सा काम कर रहा है।