भारत-वियतनाम ने हरियाणा के चंडीमंदिर में सैन्य अभ्यास किया
चंडीगढ, 19 अगस्त (विश्ववार्ता)भारत और वियतनाम की थल सेनाओं ने अपने बढ़ते रक्षा और सुरक्षा संबंधों के अनुरूप हरियाणा के चंडीमंदिर में करीब तीन सप्ताह का सैन्य अभ्यास किया।
दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ (आसियान) के महत्वपूर्ण सदस्य देश वियतनाम का दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चीन के साथ क्षेत्रीय विवाद है।
दक्षिण चीन सागर के वियतनामी जलक्षेत्र में भारत की तेल उत्खनन परियोजनाएं हैं। भारत और वियतनाम साझा हितों की रक्षा के लिए पिछले कुछ वर्ष से समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं।






















