
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम
मंदिरों में दिखा कृष्ण भक्तों का उत्साह
चंडीगढ, 19 अगस्त (विश्ववार्ता) देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी, मथुरा में अभिजीत मुहूर्त में कान्हा का जन्म होगा।चंडीगढ, 19 अगस्त (विश्ववार्ता) देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी, मथुरा में अभिजीत मुहूर्त में कान्हा का जन्म होगा। देश भर में कृष्ण जन्माष्टमी आज धूमधाम से मनाई जा रही है। मंदिरों से लेकर बाजारों में पर्व को लेकर रौनक दिख रही है। लोग बाजार में झांकी बनाने के लिए झालर, अबरी, मूर्तियों की खरीदारी में जुट गए हैं।
बीते दो सालों से कोविडकाल होने के चलते जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धालु धूमधाम से नहीं मना पा रहे थे। इस बार सारी बंदिशें हटने के बाद लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में अबरी, रंग बिरंगी झंडियों और मूर्तियों की दुकानें सज गई हैं। लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। मोर पंख, भगवान के कपड़े सहित मुकुट भी बाजार में बिक रहे हैं।





















