c
कांग्रेस की महारैली को लेकर आज कांग्रेस के कई बड़े नेता करेंगे अहम बैठक
चंडीगढ, 18 अगस्त (विश्ववार्ता) कांग्रेस पार्टी 28 अगस्त को महारैली करेगी। इसकी तैयारी को लेकर आज एआईसीसी मुख्यालय में 5:30 बजे सभी राज्यों के महासचिव, प्रभारी,अध्यक्ष की बैठक होगी। बैठक में पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और प्रभारी हरीश चौधरी भी शामिल होंगे।
कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के मकसद से आगामी 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में “महंगाई पर हल्ला बोल” रैली का आयोजन करेगी। उन्होंने एक बयान में कहा, ” कांग्रेस ने गत पांच अगस्त को मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन किया जिसके साथ लोगों ने खुद को जोड़ा। प्रधानमंत्री ने हताशा में आकर इसे “काला जादू ” बताने का प्रयास किया जो इस बात को दर्शाता है कि भाजपा सरकार आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है।”























