
अमृतसर स्थित गुरूद्धारा मे नतमस्तक हुए बिक्रम सिंह मजीठिया
चंडीगढ, 18 अगस्त (विश्ववार्ता) ड्रग की तस्करी मामले में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट से मिली जमानत के बाद पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया आज अमृतसर स्थित गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी गुनीव कौर मजीठिया भी मौजूद रहीं। उन्होंने सुख-शांति के लिए गुरुद्वारा साहिब में अरदास की।
बता दें कि विक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ पूर्व की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान केस दर्ज किया था। इसके बाद मजीठिया ने अदालत में सरेंडर कर दिया था। बता दें कि विक्रम सिंह मजीठिया ने अमृतसर ईस्ट से तत्कालीन पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनाव में सिद्धू और मजीठिया दोनों को आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डा. जीवन जोत कौर के हाथों करारी हार मिली थी।























