
चंडीगढ़ में कोरोना ने बढाया मौत का आंंकडा
पिछले 24 घंटे में एक और व्यक्ति की मौत
बच्चों का वैक्सीनेशन जारी
चंडीगढ, 18 अगस्त (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ मे फिर से कोरोना मामले बढ रहे बीते 24 घंटे में भी एक व्यक्ति की मौत हुई। मरने वाला बापूधाम कॉलोनी, सेक्टर-26 का 40 वर्षीय व्यक्ति था। शहर में 12 से 14 वर्ष के 35,535 बच्चों को कोरोना की पहली और 23,234 बच्चों को कोर्बेवैक्स की दोनों डोज लग चुकी हैं। ऐसे 45 हजार बच्चों को कवर करने का प्रशासन का लक्ष्य है। 15 से 18 वर्ष के 74,520 बच्चों को को-वैक्सीन की पहली और 52,761 बच्चों को दोनों डोज लग चुकी हैं। ऐसे 72 हजार बच्चों को कवर करने का लक्ष्य था।





















