
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयेगें पंजाब दौरे पर
सुरक्षा के कडे इंतजाम
चंडीगढ, 18 अगस्त (विश्ववार्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को पंजाब दौरे पर आ रहे है। पीएम मोदी नई चंडीगढ़ के मुल्लांपुर पहुंचेंगे। जहां वह होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करेंगे। यह अस्पताल कैंसर के किफायती इलाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह अस्पताल पड़ोसी राज्यों के कैंसर रोगियों के लिए भी एक वरदान साबित होगा। पीएम नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुरक्षा एंजेसियों सतर्क हो गई है और पंजाब मे सुरक्षा के कडे इंतजाम किये गये है।























